Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Shamli: SP Workers Protest Against Alleged Objectionable Remarks on Aditi Yadav, Submit Memorandum to Governor
{"_id":"6a2a957dbac043845303f91f","slug":"video-shamli-sp-workers-protest-against-alleged-objectionable-remarks-on-aditi-yadav-submit-memorandum-to-governor-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: अदिति यादव पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: अदिति यादव पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
शामली जनपद के बनत क्षेत्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पुत्री अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर संदीप त्रिपाठी को सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष अर्चना चौधरी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार ने किया। प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि कथित अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई न होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है।
पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल और अशोक चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मामलों में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए। प्रदर्शन में किरणपाल मलिक, भूपेंद्र सैनी, विनीत चौधरी, सलेक चंद, अनिल कोरी, सच्चू प्रधान, योगेंद्र गोगर, अमरदीप पंवार, शर्मिष्ठा पाल, खुशनूद, नीरज पहलवान और लक्ष्मीचंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।