{"_id":"6a563ce551df440a410634a8","slug":"video-sharavasata-thabga-thavara-tarakatara-sa-naramanaethhana-thavara-garana-va-hamal-ka-aarapa-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती: दबंगों द्वारा ट्रैक्टर से निर्माणाधीन दीवार गिराने व हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती: दबंगों द्वारा ट्रैक्टर से निर्माणाधीन दीवार गिराने व हमले का आरोप
नरेंद्र आर्य
Updated Tue, 14 Jul 2026 07:13 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत इटवरिया के मजरा लोधनपुरवा निवासी एक महिला ने मंगलवार को कुछ लोगों पर दबंगई का आरोप लगाते हुए ट्रैक्टर से निर्माणाधीन दीवार गिराने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला व उसके परिजनों को लाठी-डंडों से पीटने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए विधायक व थाने में तहरीर दी है।
इकौना थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा निवासी शांति देवी ने इकौना थाने में तहरीर देकर बताया कि वो अपनी जमीन पर दीवार बनवा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव निवासी कुछ दबंग मंगलवार की सुबह उनके घर आ धमके और दो ट्रैक्टर की मदद से उनकी निर्माणाधीन दीवार और पिलर को जबरन उखाड़ दिया। शांति देवी का आरोप है कि यह विवाद उनकी पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहा है।
विपक्षी ने उनकी जमीन को बेईमानी से हड़पकर अपना चक बनवा लिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने स्थानीय विधायक और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि भूमि विवाद का मामला है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।