{"_id":"69ca0940631064b04506d811","slug":"video-satapara-ma-12-varashha-pahal-bna-masajatha-ma-garaja-bldajara-aasapasa-para-kashhatara-ma-tanata-raha-palsa-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में 12 वर्ष पहले बनी मस्जिद में गरजा बुलडोजर, आसपास पूरे क्षेत्र में तैनात रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में 12 वर्ष पहले बनी मस्जिद में गरजा बुलडोजर, आसपास पूरे क्षेत्र में तैनात रही पुलिस
यूपी के सीतापुर में सोमवार को सुबह प्रशासन ने 12 साल पहले बनाई गई मस्जिद को बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया। तहसीलदार कोर्ट में बेदखली के वाद में मस्जिद को हटाने का निर्णय हुआ था। इस पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के जोशी ताल चुंगी मुख्य मार्ग का है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले मार्ग के बगल में सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद बनी थी। इसे हटाया गया है।
सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद गाटा संख्या 247 रकबा 0.2430 ग्राम नयागांव बेहटी पर बनी थी। इसका निर्माण लगभग 12 वर्ष पूर्व किया गया था। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर इसे हटाया गया।
मस्जिद पर कारवाई से पहले नगर के सभी मुख्य मार्गों, स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मस्जिद जाने वाले सभी मार्गों को पुलिस बल लगाकर रोक दिया गया। किसी को भी मस्जिद स्थल तक जाने नहीं दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।