{"_id":"6a6b80c358e82a95d8024e93","slug":"video-attack-with-sticks-and-an-axe-over-tethering-a-horse-in-a-field-two-injured-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेत में घोड़ा बांधने को लेकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, दो घायल;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में घोड़ा बांधने को लेकर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, दो घायल;VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 30 Jul 2026 10:20 PM IST
Link Copied
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत में घोड़ा बांधने और पुरानी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमले में दो लोग घायल हुए। उन्हें सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया।
खेत में घोड़ा बांधने को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसमें बृजेश्वर (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष से नंदू को भी चोट आई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मौके पर पहुंचे एसओ डीपी यादव ने घायल को सीएचसी बभनी भेजवाया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।