{"_id":"66e5a566e9f79f3dba0a1036","slug":"video-first-day-of-swachhta-paksha-sweepers-on-strike-no-sweeping-eo-said-demands-are-illegal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन ही सफाईकर्मियों की हड़ताल, नहीं लगा झाड़ू; ईओ ने कहा- मांगें अवैधानिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन ही सफाईकर्मियों की हड़ताल, नहीं लगा झाड़ू; ईओ ने कहा- मांगें अवैधानिक
बोनस, न्यूनतम वेतन, 30 दिन का कार्य सहित आईडी कार्ड देने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर नगर पंचायत के संविदा एवं आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों ने शनिवार को नगर में सफाई कार्य का बहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में गांधी मैदान में बैठक किया। बैठक के दौरान सभी मौजूद सफाई कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। नगर पंचायत ओबरा के संविदा सफाई कर्मियों ने बताया कि कार्ड नहीं होने से कोई दुर्घटना हो जाने पर कौन जिम्मेदार होगा। न्यूनतम वेतन 409 रुपया प्रतिदिन दिया जाए तथा बोनस, पी एफ की रसीद दिया जाए। सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक पूरे नगर में सफाई कार्य का बहिष्कार चलता रहेगा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने बताया कि अवैधानिक मांगों को लेकर कर्मी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार माह के 26 दिन कार्य के बदले 26 दिन का पूर्ण वेतन कर्मियों को दिया जाता है। सप्ताह में एक दिन छुट्टी का प्राविधान है। इस दौरान महेशराम, सोनू कुमार, सुनील, मनोज, रूपलाल, गुड्डू, पवन, राजू, शनि, दीपक, राहुल, करन, शीतल, मीरा, मनमति, बांबी, वीरेंद्र आदि सफाई कर्मी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।