{"_id":"67f7a8737200e2e5ca0febc4","slug":"video-prayers-jain-sadhana-bhavan-jain-community-organised-event-on-mahavir-jayanti-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जैन साधना भवन में हुई प्रार्थना, महावीर जयंती पर जैन समाज ने किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जैन साधना भवन में हुई प्रार्थना, महावीर जयंती पर जैन समाज ने किया आयोजन
जैन धर्म के संस्थापक भगवान महावीर स्वामी की जयंती गुरुवार को नगर के जैजैन साधना भवन में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने झांकी सजाई। भव्य पूजन अर्चन किया। बच्चों के लिए णमोकार मंत्र प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाज के वरिष्ठ सदस्य हर्ष अग्रवाल ने भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को एक राज परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने मोह-माया को त्यागकर संन्यास का मार्ग अपनाया। 12 वर्षों की कठोर तपस्या के बाद उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। उन्होंने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे पंच महाव्रतों का पालन करने की शिक्षा दी। रामेश्वर दास जैन ने कहा कि भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जैन समाज के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर जैन साधना भवन में 11000 बार णमोकार महामंत्र का जाप भी किया गया। कार्यक्रम में धर्मराज जैन, पवन जैन, अमित जैन, जोगीराम जैन, प्रिंस जैन, रवि जैन, परमेश जैन, शीला जैन, अनिल जैन, सुबोध जैन, जितेंद्र प्रिंस, हेमंत पुष्प जैन, रितू, रीना, उषा, निर्मला आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।