{"_id":"6a49369ca193fe492f0b100f","slug":"video-woman-dead-body-found-hanging-youth-dies-after-sudden-fall-in-sonbhadra-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला महिला का शव, अचानक गिरे युवक की गई जान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला महिला का शव, अचानक गिरे युवक की गई जान; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Sat, 04 Jul 2026 10:06 PM IST
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में महिला सहित दो की मौत हो गई। सुनीता (42) का शव जहां फंदे से लटकता पाया गया। वहीं जुगैल थाना क्षेत्र में काम के दौरान मुंशी सुनील (31) की अचानक गिरकर मौत हो गई। दोनों के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया।
पहला मामला राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत का है। सुबह सुनीता (42) पत्नी स्व. राजेंद्र का शव उसके कमरे में लटकता पाया गया। मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के मुताबिक दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया। दूसरी घटना जुगैल थाना क्षेत्र के बरगवां की है। चोपन थाना क्षेत्र के अदलगंज का रहने वाला सुनील (31) जुगैल थाना क्षेत्र बरगवां में बन रही पुलिया में ठेकेदार के मुंशी का काम रहा था। दोपहर 12 बजे काम के दौरान अचानक वह गश खाकर कुर्सी से नीचे गिर पड़ा। साथ काम कर रहे लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।