{"_id":"69c3aab90ec2fd142f01d3c9","slug":"video-saltanapara-ma-esapa-cara-nagama-na-mashana-shakata-ral-ka-hara-jhada-thakhaii-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में एसपी चारु निगम ने मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में एसपी चारु निगम ने मिशन शक्ति रैली को हरी झंडी दिखाई
सुल्तानपुर में बुधवार को पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 'मिशन शक्ति 5' के तहत आयोजित रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शुरू किए गए 'मिशन शक्ति फेज 5' का हिस्सा है, जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित है।
इस चरण का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना, उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारी एकत्रित हुईं।
पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने पैदल और स्कूटी सहित विभिन्न माध्यमों से नगर के विभिन्न मार्गों के लिए रैली को रवाना किया। एसपी चारु निगम ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को एफआईआर दर्ज कराने और चार्जशीट लगाने के अलावा, सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसी उद्देश्य से सैकड़ों महिला कर्मियों ने रैली निकालकर महिलाओं को जागरूकता का संदेश दिया।
यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। मिशन शक्ति केंद्रों में विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाई जा सके। इसके अतिरिक्त, आशा बहुओं के माध्यम से गांवों में चौपालें लगाई जाएंगी, जिनमें महिला पुलिस की टीम भी शामिल होगी, जो महिलाओं की समस्याओं के समाधान में मदद करेगी। एसपी ने सभी महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनने का भी संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।