{"_id":"681efcd59f2351bb7005bac9","slug":"video-saltanapara-ma-palsa-na-mathabhaugdha-ka-tharana-tana-bthamasha-ka-kaya-garafatara-2025-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार रात करीब 2 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। इस दौरान पुलिस घायल सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी किशोर के अपहरण के मामले में फरार चल रहा था।
मामला अखंड नगर थाना क्षेत्र के चंदीपुर कुंदा भैरोपुर गांव का है। गांव निवासी श्रीराम यादव ने बीती 30 मार्च को केस दर्ज कराया था। इसमें कहा कि वह परिवार के साथ रात को घर में सो रहे थे। इसी समय चार पहिया वाहन से सात-आठ नकाबपोश उनके घर पहुंचे। बदमाशों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया। इसके बाद बेटे शिवम (15) को लेकर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हुए।
ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन करके सूचित किया। गांव पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। लेकिन, बदमाशों का सुराग नहीं लगा। श्रीराम यादव ने गांव के लाल बहादुर निषाद पर पुत्र को अगवा करने का आरोप लगाया। श्रीराम के मुताबिक, आरोपी से उनका लेन-देन का विवाद चल रहा है। रंजिश में बेटे को अगवा कर लिया।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कुछ घंटे में ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था। इस क्रम में पुलिस की विवेचना में पांच नाम सामने आए। इसमें एक माह पूर्व पहली गिरफ्तारी में कादीपुर के पलियागोलपुर निवासी रजनीश उर्फ कल्लू निषाद की हुई। उसे राहुल नगर से मुड़िलाडीह रोड से पकड़ा गया था।
करीब 20 दिन पूर्व विपिन यादव उर्फ पांडेय, अंकुर यादव और आशीष यादव उर्फ कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार, अपहृत बालक का आईफोन 13 प्रो मैक्स और बार कोड बनाने में इस्तेमाल किया गया सैमसंग A05 मोबाइल बरामद किया गया था। बीती रात मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश अंगद यादव को गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अंगद अपने साथियों के साथ रायपुर से भिलारा की ओर जा रहा है। रास्ते में सजनपुर गांव में पुलिस ने इसकी घेराबंदी की। घेराबंदी करने पर इसने और दो अन्य साथियों ने पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अंगद यादव के पैर में गोली लगी है। इसके साथ अन्य दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।