{"_id":"675ec6333c6aed3862078a24","slug":"video-varanasi-600-followers-took-out-parikrama-yatra-carrying-guru-paduka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में 600 अनुयायियों ने गुरु पादुका लेकर निकाली परिक्रमा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में 600 अनुयायियों ने गुरु पादुका लेकर निकाली परिक्रमा यात्रा
रामकुंड स्थित आशुतोष हरिदास आश्रम के शताब्दी समारोह पर चल रहे विविध अनुष्ठान के क्रम में अंतिम दिन भी गुरु मूर्तियों का शृंगार और मंगला आरती हुई। सात राज्यों से आए 600 अनुयायियों ने गुरु ग्रंथों का पाठ किया। पुरी के जगन्नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी राम दैतापति और पुरी आश्रम के प्रभारी गौतम मुखर्जी के सानिध्य में साधु-संतों और शिष्यों ने पूजन अर्चन किया। उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, राजस्थान राज्यों से आए छह सौ से अधिक संतों और अनुयायियों ने विधिवत गुरुओं की पूजा की। आश्रम के प्रमुख सदस्य श्यामपद सेन गुप्ता ने बताया कि आश्रम के 100 वर्ष 15 दिसंबर को पूरे होंगे। अनुयायियों ने गुरु की खड़ाऊ लेकर आश्रम की परिक्रम की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।