{"_id":"69be6cb62458c5ea770c81ca","slug":"video-complete-ban-on-alcohol-at-public-events-in-pailing-village-ukhimath-rudraprayag-news-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैलिंग गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैलिंग गांव में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध
Renu Saklani
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:32 PM IST
Link Copied
विकासखंड ऊखीमठ के ग्राम सभा पैलिंग में ग्राम प्रधान सनोज सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव में शराबबंदी को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 20 मार्च से गांव में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे शादी, पार्टी, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में शराब का सेवन और परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ग्रामीणों ने कहा कि शराब के कारण सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और सामाजिक व वैवाहिक आयोजनों में झगड़ा व मारपीट और घरों में विवाद व घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं बढ़ती हैं। इसके चलते पारिवारिक और सामाजिक आयोजनों की गरिमा भी प्रभावित होती है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।