Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
miscreants beat up youth for not paying extortion money in vaishali bihar
{"_id":"6996e2cc4e6591d2ed08e8ae","slug":"bihar-news-vaishali-miscreants-beat-up-the-youth-for-not-paying-the-extortion-money-vaishali-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3968712-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: रंगदारी नहीं देने पर हथियारबंद अपराधियों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: रंगदारी नहीं देने पर हथियारबंद अपराधियों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 07:43 AM IST
वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खालसा चौक पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि युवक हाजीपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खालसा चौक पर लगभग एक दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट की वजह से सड़क पर लगा जाम
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि युवक के हाथ में भी हथियार था। हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर इस घटना को अंजाम दिया गया, जिसके कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
मारपीट खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है। इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। चौक के आसपास स्थित दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।
'रंगदारी ना देने पर युवकों ने किया हमला'
पीड़ित गौरव कुमार ने बताया कि वह हाजीपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खालसा चौक पर उसे रोककर रंगदारी की मांग की गई। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। उसने बताया कि हमलावरों के हाथ में हथियार थे। गौरव ने कहा कि वह कुछ युवकों के नाम जानता है और सभी को चेहरे से पहचानता है। पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है। वहीं स्थानीय थाने की पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।