{"_id":"6a117180d5530a28550fa681","slug":"video-colorant-centre-of-excellence-has-been-established-at-tit-in-bhiwani-at-a-cost-of-rs15-crore-2026-05-23-1779528064","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में स्कूटी सवार पिता-बेटियों को कार ने मारी टक्कर, शीशा टूटने पर चालक ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में स्कूटी सवार पिता-बेटियों को कार ने मारी टक्कर, शीशा टूटने पर चालक ने की मारपीट
शहर के मिलन चौक पर शनिवार को एक कार चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा टल गया। तुर नगर निवासी मनदीप सिंह अपनी दो बेटियों दमन और हरसिमरन को निजी स्कूल से स्कूटी पर घर ले जा रहे थे। मिलन चौक पर अचानक जाम लगने पर उन्होंने स्कूटी साइड में कर कार को जगह दी। आरोप है कि तभी उक्त कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मनदीप की बेटी के पैर में चोट आई और दोनों बच्चियां रोने लगीं।
मनदीप ने बताया कि बेटी को चोट लगने पर उन्होंने कार रोकने के लिए शीशे पर हाथ मारा तो शीशा टूट गया। वह नुकसान भरने को तैयार थे, लेकिन कार चालक आगबबूला हो गया और उनके कपड़े फाड़ दिए तथा मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आशंका जताई कि कार चालक नशे में था। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को थाने ले गई। घायल बच्चियों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। मौके पर आए जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि स्कूटी सवार बच्चियों को कार की टक्कर से चोट की सूचना आई थी। कार चालक को थाने लेकर जा रहे है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
मनदीप सिंह ने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्कूल समय में मिलन चौक पर अक्सर जाम लगता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।