Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi police and BJP leaders planted saplings and conveyed a message of environmental conservation.
{"_id":"6a64929b42ca32ed9f06ede4","slug":"video-hansi-police-and-bjp-leaders-planted-saplings-and-conveyed-a-message-of-environmental-conservation-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी पुलिस और बीजेपी नेताओं ने किया पौधारोपण ,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी पुलिस और बीजेपी नेताओं ने किया पौधारोपण ,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हांसी। हांसी के तोशाम रोड स्थित गोशाला में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान सभी ने पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में हांसी विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हांसी शहर में इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर थाना शहर हांसी के प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने गोशाला परिसर में पौधारोपण कर लोगों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
वही सिटी थाना प्रभारी सुखजीत ने बताया कि
आज पौधारोपण अभियान में शामिल होने का मौका मिला है। आज लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करेंगे और भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
सभी ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक छायादार और फलदार पौधे लगाएं तथा उनकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझें। वक्ताओं ने कहा कि हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है और पर्यावरण संरक्षण में हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।