{"_id":"6a1173d6e78e9761680c9c10","slug":"video-fire-breaks-out-between-cygnus-hospital-and-petrol-pump-in-kurukshetra-major-disaster-averted-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में सिग्नस अस्पताल और पेट्रोल पंप के बीच लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में सिग्नस अस्पताल और पेट्रोल पंप के बीच लगी आग, बड़ा हादसा होने से टला
कुरुक्षेत्र में शनिवार दोपहर सिग्नस सुपरस्पेशलिटी अस्पताल और साथ लगते पेट्रोल पंप के बीच अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी, जिससे अस्पताल और पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर हटाना शुरू किया। वहीं पेट्रोल पंप कर्मचारी अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर पुलिस टीम भी पहुंची और आसपास मौजूद लोगों को साइड करवाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि शुरुआती तौर पर सूखी घास और गर्मी के कारण आग फैलने की आशंका जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।