Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Subhash Sudha rejoiced at the new Thanesar railway station in Kurukshetra, dancing with his family to the beat of the dhol.
{"_id":"6a59e2e4e96b901fd202043f","slug":"video-subhash-sudha-rejoiced-at-the-new-thanesar-railway-station-in-kurukshetra-dancing-with-his-family-to-the-beat-of-the-dhol-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के नए थानेसर रेलवे स्टेशन पर झूमे सुभाष सुधा, ढोल की थाप पर परिवार के साथ किया नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के नए थानेसर रेलवे स्टेशन पर झूमे सुभाष सुधा, ढोल की थाप पर परिवार के साथ किया नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा थानेसर रेलवे स्टेशन और एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के लोकार्पण के बाद नए रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन के बाद पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ढोल की थाप पर खुद को नहीं रोक सके और परिवार के सदस्यों के साथ जमकर नृत्य किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं, समारोह में सांसद नवीन जिंदल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने नए थानेसर रेलवे स्टेशन का अवलोकन किया। स्टेशन परिसर में उपलब्ध कराई गई यात्री सुविधाओं, भवन, प्रतीक्षालय और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भी स्टेशन पर विकसित सुविधाओं की जानकारी दी।
निरीक्षण के बाद जैसे ही स्टेशन परिसर में ढोल बजने शुरू हुए, माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। सुभाष सुधा ने ढोल की थाप पर पूरे उत्साह के साथ नृत्य किया। उनके साथ उनकी पत्नी, परिवार के सदस्य और मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी कदम से कदम मिलाए। कुछ देर के लिए पूरा स्टेशन परिसर जश्न के माहौल में डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल फोन में भी कैद किया।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने इसे कुरुक्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उनका कहना था कि एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और आधुनिक रेलवे स्टेशन शुरू होने से शहर को लंबे समय से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोकार्पण के बाद स्टेशन परिसर में देर तक लोगों की आवाजाही और उत्सव का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।