{"_id":"699fc01e2f9805b57d0f2a13","slug":"video-drunk-pickup-driver-wreaks-havoc-in-mahendragarh-escapes-police-custody-caught-within-10-minutes-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में नशे में धुत्त पिकअप चालक का कहर, पुलिस हिरासत से भागा, दस मिनट में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में नशे में धुत्त पिकअप चालक का कहर, पुलिस हिरासत से भागा, दस मिनट में पकड़ा
महेंद्रगढ़ में नशे में धुत्त एक पिकअप चालक का कहर देखने को मिला। सेहलंग रोड स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप चालक ने पहले बवाना की ओर से महेंद्रगढ़ आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप सड़क से उतरकर पास ही स्थित टाइल फैक्टरी की ओर जा घुसी। हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे चल रहे दो बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई। वहीं ट्रैक्टर चालक ने भी खेत की ओर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
बताया जा रहा है कि जब पुलिस टीम आरोपी को डायल 112 की गाड़ी में बैठाकर घटनास्थल पर जांच कर रही थी, तभी वह पुलिस को चकमा देकर गाड़ी से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने से पुलिस टीम में हड़कंप मच गया और तुरंत उसकी तलाश शुरू की गई। करीब दस मिनट की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को दोबारा पकड़ लिया, जिसके बाद टीम ने राहत की सांस ली।
पुलिस आरोपी चालक को शहर थाना महेंद्रगढ़ लेकर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं दुर्घटना में क्षतिग्रस्त पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।