सिंघानिया यूनिवर्सिटी को तीसरी एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी सौंपी गई है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एवं रिटायर्ड आईएएस मनोज गर्ग ने नारनौल में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी सांझा की। उन्होंने इसे न केवल संस्थान बल्कि पूरे इलाके के लिए गौरव बताया।
उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की तैयारियों में करीब 10 महीने का समय लगेगा और प्रस्तावित तौर पर इसका आयोजन फरवरी 2027 में किया जाएगा। इस आयोजन से क्षेत्र को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है।
वीसी ने बताया कि एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप की एक खास परंपरा के तहत जून 2026 में मलेशिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अगली मेजबान संस्था को अधिकारिक ध्वज सौंपा जाता है। यह ध्वज एक वर्ष तक मेजबान संस्था के पास रहता है और आयोजन से पूर्व अगली संस्था को हस्तांतरित किया जाता है। इसी कड़ी में सिंघानिया यूनिवर्सिटी को भी यह ध्वज प्रदान किया जाएगा, जो आयोजन की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक होगा।
गर्ग ने बताया कि उनकी यूनिवर्सिटी थ्री-इन-वन” मॉडल से शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रही है। यूनिवर्सिटी को एक आधुनिक “थ्री-इन-वन” मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में 100 बेड का आधुनिक अस्पताल, विभिन्न संकायों के साथ उच्च शिक्षा संस्थान और 12वीं तक का सीबीएसई स्कूल एक ही स्थान पर संचालित हो रहे हैं। इस मॉडल का उद्देश्य छात्रों को शुरुआती शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।