Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar Station In-charge Narendra Rana Flares Up Over Issuance of Challan; Accused of Assaulting Factory Owner—Video Goes Viral
{"_id":"6a10277643378b61370c21fe","slug":"video-yamunanagar-station-in-charge-narendra-rana-flares-up-over-issuance-of-challan-accused-of-assaulting-factory-owner-video-goes-viral-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में चालान काटने की बात पर भड़के थाना प्रभारी नरेंद्र राणा, फैक्टरी मालिक से मारपीट के आरोप; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में चालान काटने की बात पर भड़के थाना प्रभारी नरेंद्र राणा, फैक्टरी मालिक से मारपीट के आरोप; वीडियो वायरल
शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा पर फैक्ट्री मालिक के साथ मारपीट करने के आरोप लगने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे स्टेशन चौक स्थित एक ढाबे के बाहर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी युवक के साथ हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जगाधरी की गंगानगर कॉलोनी निवासी एक फैक्ट्री मालिक अपने दोस्तों और कर्मचारियों के साथ रेलवे स्टेशन चौक के पास स्थित ढाबे पर जन्मदिन की पार्टी मनाने पहुंचा था। इसी दौरान उसका एक कर्मचारी बाइक लेकर मौके पर आया और बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
बताया जा रहा है कि उसी समय शहर थाना प्रभारी नरेंद्र राणा अपनी टीम के साथ चेकिंग के लिए वहां पहुंचे। पुलिस ने बाइक के कागजात और नंबर प्लेट को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि जब बाइक मालिक मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस से कहा कि यदि कोई कमी है तो चालान काट दिया जाए, तो इस बात पर थाना प्रभारी भड़क गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना प्रभारी ने युवक को धक्का देकर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी युवक के साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। आरोप यह भी है कि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी युवक के साथ मारपीट की। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फैक्ट्री मालिक और उसके साथियों ने कथित मारपीट की वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के बाद शहर में पुलिस के रवैये को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है।
पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि वह केवल चालान काटने की बात कह रहा था, लेकिन पुलिस ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और थप्पड़ मारकर बेइज्जत किया। युवक ने मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से देर शाम तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।