{"_id":"69a160e3cfe27823020bd877","slug":"video-kullu-vocational-trainers-of-the-state-are-learning-technology-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: सूबे के व्यावसायिक प्रशिक्षक सीख रहे तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: सूबे के व्यावसायिक प्रशिक्षक सीख रहे तकनीक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:46 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय में सूबे के 100 व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए एनएसक्यूएफ परियोजना के तहत क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। इस में मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वास्थ्य सेवा के व्यावसायिक प्रशिक्षकों को विद्यालयों में वोकेशनल शिक्षा में सुधार और गुणवत्ता लाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। देवसदन में सुबह से दोपहर तक प्रशिक्षकों को रोजगार योग्यता कौशल, प्लेसमेंट, शिक्षुता, जॉब फेयर विषय पर मुख्य वक्ता इंद्र, बुनेश्वर सिंह ने प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा पीएमआईएस, विक्रेता भुगतान प्रबंधन प्रणाली और निधि प्रवाह एवं व्यय ट्रैकिंग पोर्टल पर रंजना राणा ने व्याख्यान दिया। दोपहर बाद व्यावसायिक प्रशिक्षकों को जग मोहन, इंद्र श्री सुशांत, बुनेश्वर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय अस्पताल और औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण करवाया। स्वास्थ्य सेवा के प्रशिक्षकों ने अस्पताल में उपचार और इससे जुड़ी तकनीकी जानकारी प्राप्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।