सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Chham dance is the centre of attraction in Chheschu fair, after all Buddhist followers dance wearing masks

Mandi: छेश्चू मेले में छम नृत्य आकर्षण का केंद्र, आखिर मुखौटे पहनकर नाचते हैं बौद्ध अनुयायी

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:04 PM IST
Mandi Chham dance is the centre of attraction in Chheschu fair, after all Buddhist followers dance wearing masks
तीन धर्मों की संगम स्थली के नाम से विख्यात रिवालसर शहर में इन दिनों तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का आयोजन किया जा रहा है। इन दिनों बौद्ध अनुयायियों का तांता लगा हुआ है। ये सभी लोग यहां गुरू पद्मसंभव के जन्मदिन को मनाने यहां आए हुए हैं। बौद्ध धर्म में रिवालसर को गुरू पद्मसंभव की जन्मभूमि माना गया है। बताया जाता है कि 8वीं शताब्दी में वे यहीं पर अवतरित हुए थे। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर यहां छेश्चू मेला मनाया जाता है। इस मेले के दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहता है छम नृत्य। बौद्ध अनुयायी देवताओं, राक्षसों और कंकालों के रंगीन मुखौटे पहनकर और अलग-अलग रूप धारण करके एक गोलाकार घेरे में इस नृत्य को प्रस्तुत करते हैं। न्यिंगमापा बौद्ध मंदिर समिति रिवालसर के उपाध्यक्ष लेख राम नेगी और बौद्ध भीक्षु फ्रबु तेंजिन ने बताया कि छम नृत्य के माध्यम से गुरू पद्मसंभव के 8 रूपों का प्रदर्शन किया जाता है। इसके माध्यम से बूरी शक्तियों को भगाने, सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने और मृत्यु उपरांत आत्मा को सद्मार्ग पर चलने के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया जाता है। रिवालसर को गुरू पद्मसंभव की जन्मभूमि माना गया है इसलिए छेश्चू मेला बौद्ध अनुयायियों के लिए एक तीर्थ है। यही कारण है कि हर वर्ष इस मेले में न सिर्फ देश भर से बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी यहां आकर इसका हिस्सा बनते हैं। लाहुल स्पिति से आए बौद्ध अनुयायी मंगल सिंह खाम्पा ने बताया कि रिवालसर स्थित बौद्ध मंदिर में गुरू पद्संभव आज भी जागृत रूप में विराजमान हैं। इसलिए यहां आना हर बार एक नई उर्जा मिलने जैसा होता है। बौद्ध अनुयायी इस दौरान लगातार मंत्र जाप और दीए जलाकर अराधना करते हुए नजर आते हैं। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले को हर वर्ष प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाता है। क्योंकि यह तीन धर्मों की संगम स्थली है इसलिए तीनों धर्मों के लोगों की बराबर सहभागिता निभाते हुए इसका आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे मेले का स्वरूप बढ़ता जा रहा है। गत वर्ष से संगम आरती की शुरूआत हुई है जिसमें सभी धर्मों के लोग रिवालसर झील के तट पर आरती करते हैं। प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है। बता दें कि रिवालसर में बौद्ध धर्म के अलावा हिंदू और सिक्ख धर्मों के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां लोमश ऋषि और सिक्खों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह जी ने भी तपस्या की थी। यह इकलौता शहर है जहां तीनों धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सांसद बोले- शबरी माता की भक्ति सच्चे समर्पण का देती है संदेश

26 Feb 2026

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभ दिलाएं अधिकारी, VIDEO

26 Feb 2026

बिना रजिस्ट्रेशन चला था अस्पताल, प्रसूता की मौत के बाद संचालक फरार; VIDEO

26 Feb 2026

एकौनी गांव में राजकीय नलकूप से किसानों को मिला पानी, VIDEO

26 Feb 2026

पांच साल बाद भी नहीं पूरा हुआ पंचायत भवन का निर्माण, VIDEO

26 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: बरसाना में लठामार होली देखकर लाैट रहे दो दोस्त तालाब में डूबे, एक का शव मिला; परिवार में मचा कोहराम

26 Feb 2026

Meerut: श्रद्धा में झूम उठा तन मन...फाल्गुन महोत्सव में बाबा खाटू श्याम की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

26 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में ट्रैफिक सिपाही को घूंसा मारकर भागे युवक

25 Feb 2026

रायबरेली: भीषण सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की मौत, कार में थे सवार

25 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में मधुबंती बागची के सुरों का जादू, शिव तांडव से झूमे दर्शक

25 Feb 2026

काशी में मसाने की होली होगी या नहीं, सुनें आयोजकों का जवाब; VIDEO

25 Feb 2026

श्रीकाशी विश्वनाथ परिसर के प्राचीन पीपल वृक्ष के संरक्षण हेतु विशेष पहल, VIDEO

25 Feb 2026

मुठभेड़ में पकड़ाया 25 हजार का इनामी पशु तस्कर, VIDEO

25 Feb 2026

2054 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा, VIDEO

25 Feb 2026

पीड़िता को मानसिक रूप से बनाएं मजबूत, हर कदम पर दें उनका साथ, अपराधियों से करें घृ़णा; VIDEO

25 Feb 2026

लखनऊ: गोमती नगर विश्वास मार्केट के निबंधन आईजी स्टैंप कार्यालय में लगी आग

25 Feb 2026

Holi 2026: रीवा–सीधी में होली का मुहूर्त स्पष्ट, तीन मार्च शाम 6:48 के बाद सूतक हटेगा, चार मार्च को रंगोत्सव

25 Feb 2026

VIDEO: कासगंज में आठ घंटे तक थाने में डटे रहे आक्रोशित भाजपाई, कार्रवाई की मांग पर अड़े

25 Feb 2026

Ujjain News: सिंहस्थ क्षेत्र में आश्रम की आड़ में कर दिया था लग्जरी होटल निर्माण, नगर निगम ने चलाया बुलडोजर

25 Feb 2026

VIDEO: बरसाना की लठामार होली में आस्था और उल्लास का संगम, श्रद्धालु बोले- धन्य हो गए

25 Feb 2026

VIDEO: हाईवे पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को राैंदा, पति-पत्नी की माैके पर ही माैत

25 Feb 2026

Bhopal News: साध्वी की कार पर हमला, तोड़फोड़-मारपीट, बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

25 Feb 2026

पानीपत: आईबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान सात साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने जाटल रोड किया जाम

25 Feb 2026

Tikamgarh: नेकी की दीवार में देर रात कैसे लगी आग, दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया; बड़ा हादसा टला

25 Feb 2026

Mandsaur News: किराए के मकान में ‘नशे की फैक्ट्री’ का खुलासा, पुलिस ने किया 1886.6 किलो संदिग्ध केमिकल जब्त

25 Feb 2026

शिमला: देर रात दिल्ली पुलिस टीम को जिला अदालत पहुंचाया

25 Feb 2026

फतेहाबाद: पूर्व मंत्री के गांव के राजकीय स्कूल में खराब मिड डे मिल से स्टाफ और बच्चे परेशान

25 Feb 2026

भीतरगांव इलाके में होलिका दहन के लिए तैयार हो रहे गोबर के बल्ले

25 Feb 2026

विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या, VIDEO

25 Feb 2026

आकांक्षी की श्रेणी से निकलकर मॉडर्न जिला बनने की दिशा में बढ़ रहा चंदौली, VIDEO

25 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed