सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr District level Phag fair will be celebrated from 5th to 8th March

Rampur Bushahr: 5 से 8 मार्च तक मनाया जाएगा जिला स्तरीय फाग मेला

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:46 PM IST
Rampur Bushahr District level Phag fair will be celebrated from 5th to 8th March
होली पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाला रामपुर के जिला स्तरीय फाग मेला 5 से 8 मार्च तक मनाया जाएगा। पदम महल परिसर में आयोजित होने वाले मेले में इस वर्ष शिमला और कुल्लू जिले के 21 देवी देवता शोभा बढ़ाएंगे। मेले के दौरान एनएच पांच पर सजने वाली दुकानों को लेकर दो मार्च से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू होगी। जिला स्तरीय फाग मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर परिषद कार्यालय रामपुर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की बैठक में पुलिस, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, नगर परिषद, देव समाज, व्यापार मंडल, लोक संपर्क और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों, प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि जिला स्तरीय फाग मेला 5 से 8 मार्च तक ऐतिहासिक राज दरबार परिसर रामपुर में आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ 5 मार्च को सुबह 11 बजे देवी-देवताओं के आगमन के साथ होगा और समापन 8 मार्च को उनकी विदाई के साथ होगा। एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं, ताकि स्थानीय लोगों और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में दुकानें लगाने को लेकर प्लॉट आवंटन 2 मार्च को किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं के साथ आए देवलुओं की ओर से चार दिन पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्कृष्ट पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करने वाले देवलुओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मेले में आमंत्रित सभी देवी-देवताओं को नगर परिषद की ओर से नजराना दिया जाएगा। नजराना राशि में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में 5 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। एसडीएम ने कहा कि फाग मेला क्षेत्र की समृद्ध देव संस्कृति एवं पारंपरिक विरासत का प्रतीक है। सभी विभागों एवं स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP: जिला अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में नवजातों की मौत पर बवाल, जांच समिति गठित; किसने की थी पांच हजार की मांग?

27 Feb 2026

फगवाड़ा के माता चिंतपूर्णी मंदिर में जागरण का आयोजन

27 Feb 2026

ज्ञानी रघबीर सिंह ने एसजीपीसी के फैसले का किया स्वागत

27 Feb 2026

झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट, छह राज्य की टीम कर रही प्रतिभाग

27 Feb 2026

Rewa News: ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में दिखा प्रधान आरक्षक, वीडियो वायरल, विभागीय जांच के आदेश

27 Feb 2026
विज्ञापन

Khargone : लेखाधिकारी महेंद्र सिंह 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निर्माण कार्य से जुड़ा है मामला

27 Feb 2026

Ujjain News: आमलकी एकादशी पर आज भांग के शृंगार से सजे बाबा महाकाल, त्रिपुंड लगाकर दिए निराले स्वरूप में दर्शन

27 Feb 2026
विज्ञापन

झांसी में रेलवे मजिस्ट्रेट की चेकिंग से मुस्तरा स्टेशन पर मचा हड़कंप, 178 यात्रियों से वसूला 1.18 लाख का जुर्माना

27 Feb 2026

होली का त्योहार नजदीक, रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सजीं

26 Feb 2026

पिता-पुत्री के आत्महत्या के मामले में अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी

26 Feb 2026

एसआईआर: बीएलओ के नोटिसों का निस्तारण करने से मतदाताओं को मिली राहत

26 Feb 2026

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन घायल

26 Feb 2026

बिठूर महोत्सव में यूफोरिया बैंड के साथ पहुंचे पलाश, गानों पर नाचते रहे लोग

26 Feb 2026

VIDEO: शोषण के खिलाफ शिक्षकों ने किया आरपार की लड़ाई का एलान

26 Feb 2026

कानपुर में सड़क हादसा, खुले नाले में गिरी वैन, तीन महिलाएं घायल

26 Feb 2026

VIDEO: रावल में हुई लठामार होली, मंदिर में उड़ा अबीर-गुलाल

26 Feb 2026

अलीगढ़ के मंगलायतन विश्वविद्यालय में हरियाणवी गायक अजय हुड्डा की स्टार नाइट

26 Feb 2026

कुरुक्षेत्र: लड़के-लड़कियों को होली खेलने से रोका तो दिया धरना, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय काम मामला

26 Feb 2026

VIDEO: एसडी सिंह बैसवारा भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

26 Feb 2026

Datia News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में फर्जी अंकसूची का खुलासा, 17 आवेदन निरस्त

26 Feb 2026

Ujjain News: सेवाधाम आश्रम में एक साल में 17 बच्चों की मौतों का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, PIL के दिए निर्देश

26 Feb 2026

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के अलीगढ़ चैप्टर एवं महिला विंग का शपथ ग्रहण

26 Feb 2026

बिठूर महोत्सव में पलाश सेन ने झुमाया, जमकर थिरके शहरवासी

26 Feb 2026

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 26 फरवरी 2026 | UP Ki Baat | UP News

26 Feb 2026

Mandsaur News: पुलिस पर आरोप लगाने वाली पत्नी ने की वाहिद उर्फ भय्यू लाला की हत्या, दो सहयोगी गिरफ्तार

26 Feb 2026

Bareilly News: 'शिवोहम' में बही भक्ति की रसधार, लेजर शो ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

26 Feb 2026

नोएडा के बड़े निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, UKG का बच्चा सात घंटे बस में रहा बंद

26 Feb 2026

Haridwar: कुंभ 2027 की तैयारियों पर बैठक, अमृत स्नान पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां

26 Feb 2026

Rajasthan: CM के शहर में शराब को लेकर बवाल, कंटेनर में चल रहे ठेके को महिलाओं ने लगाई आग

26 Feb 2026

MP News: कार का कांच तोड़कर 10 लाख उड़ाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार, 15 घंटे में पर्दाफाश

26 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed