{"_id":"6a648e8d9021532d9601b9f5","slug":"video-nahan-bhim-army-azad-samaj-party-raises-voice-on-issues-concerning-the-youth-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: युवाओं के मुद्दों पर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: युवाओं के मुद्दों पर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी ने उठाई आवाज
भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला सिरमौर इकाई ने शनिवार को देशभर के छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा। संगठन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई तथा हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में देश का युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंताओं से जूझ रहा है। संगठन का आरोप है कि हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े किए हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सनी सिंह, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह धर्मा, जिला प्रवक्ता हंसराज, रेणुका अध्यक्ष बलवीर सिंह, रेणुका जोन अध्यक्ष बाबू राम, रमेश और पलकी राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।