{"_id":"6a648e887a016189710ab9d6","slug":"video-sirmaur-blood-donation-camp-organized-for-the-first-time-in-nahan-in-memory-of-hazrat-imam-hussain-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में हजरत इमाम हुसैन की याद में पहली बार लगाया रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में हजरत इमाम हुसैन की याद में पहली बार लगाया रक्तदान शिविर
इंसानियत कमेटी की ओर से रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर मानव सेवा के साथ सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बनकर सामने आया। हजरत इमाम हुसैन की याद में पहली बार आयोजित इस शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया। शिविर में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संदेश दिया। आयोजक एवं इंसानियत कमेटी के सदस्य इमरोज़ हुसैन ने बताया कि रक्तदान किसी भी धर्म या समुदाय से ऊपर उठकर मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और समाज में आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कहा कि भविष्य में हर छह माह के अंतराल पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।