{"_id":"6a5881ef453ed3e6c90d8141","slug":"video-lkhanauu-ma-parathamaka-savasathaya-kathavara-ma-chhata-sa-tapakata-ha-brasha-ka-pana-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में प्राथमिक स्वास्थ्य कठवारा में छत से टपकता है बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में प्राथमिक स्वास्थ्य कठवारा में छत से टपकता है बारिश का पानी
राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब क्षेत्र में चंद्रिका देवी रोड स्थित कठवारा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बारिश में बद से बदतर हो गई है। उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाओं का दावा स्वास्थ्य केंद्र के अंदर और बाहर देखकर बेमानी साबित हो जाता है। जबकि पूरा स्वास्थ्य केंद्र और उसकी बिल्डिंग बारिश के दौरान पानी के फव्वारे जैसे टपक रही है। ऐसे यहां स्वास्थ्य केंद्र के अंदर प्रसव और उसके जेनरेटर आदि की सुविधा होने का दावा सीएचसी अधीक्षक डॉ जेपी सिंह द्वारा किया जाना हकीकत से बहुत परे है।
एक सप्ताह पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चंद्रिका देवी मंदिर जब परिवार संग आये तो उन्होंने मां चंद्रिका देवी मेला विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठकर मंदिर और कठवारा गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेकर सीएमओ लखनऊ को जरूरी निर्देश दिए थे।लेकिन व्यवस्था जैसे के तैसे बनी हुईं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।