{"_id":"69cf8fd45bd7eeeba10410b7","slug":"video-lkhanauu-talbga-gasa-saravasa-ejasa-para-garahaka-ka-bhaugdha-bl-bkaga-ka-btha-dalvara-naha-mal-raha-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: 'तेलीबाग गैस सर्विस' एजेंसी पर ग्राहकों की भीड़, बोले- बुकिंग के बाद डिलीवरी नहीं मिल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: 'तेलीबाग गैस सर्विस' एजेंसी पर ग्राहकों की भीड़, बोले- बुकिंग के बाद डिलीवरी नहीं मिल रही
सरोजनी नगर के तेलीबाग स्थित 'तेलीबाग गैस सर्विस' एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। गैस सिलिंडर की बुकिंग और केवाईसी (KYC) अपडेट कराने में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण लोग घंटों भीड़ में खड़े होने को मजबूर हैं। एजेंसी पर मौजूद उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस सिलिंडर बुक करने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं हो पा रही है।
आमतौर पर 2 दिन में होने वाली डिलीवरी अब 7-7 दिनों तक खिंच रही है। कुछ लोगों ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के दौरान सर्वर डाउन होने की वजह से बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें व्यक्तिगत रूप से एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
बंगला बाजार स्थित एक अनाथ आश्रम के संचालक ने बताया कि गैस न मिलने के कारण आश्रम में भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि वे पिछले चार दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। एजेंसी के काउंटर पर पुरुषों और महिलाओं की भीड़ जमा है। लोग अपने मोबाइल फोन और दस्तावेजों के साथ कर्मचारियों से गुहार लगा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।