{"_id":"6a63559b8b3ea151a40d2a6d","slug":"video-video-nata-papara-lka-ka-varathha-ma-paravaratana-caka-para-paratharashana-sarakashha-ka-kaugdha-itajama-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नीट पेपर लीक के विरोध में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नीट पेपर लीक के विरोध में परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन की सूचना को देखते हुए परिवर्तन चौक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
सुबह से ही प्रदर्शनकारियों का परिवर्तन चौक पहुंचना शुरू हो गया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।