{"_id":"69db86bc1dd3ca00330df018","slug":"video-video-sharashhatha-parathhana-karayakarama-ma-10-garama-parathhana-samamanata-paramakha-sacava-pacayata-raja-na-kaya-sabthhata-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ‘श्रेष्ठ प्रधान’ कार्यक्रम में 10 ग्राम प्रधान सम्मानित, प्रमुख सचिव पंचायती राज ने किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ‘श्रेष्ठ प्रधान’ कार्यक्रम में 10 ग्राम प्रधान सम्मानित, प्रमुख सचिव पंचायती राज ने किया संबोधित
लखनऊ में आयोजित ‘गांव जंक्शन’ के तहत अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रमुख सचिव पंचायती राज अनिल कुमार सिंह ने चयनित प्रधानों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सड़क, स्वच्छता, पेयजल, डिजिटल सेवाएं और पंचायत सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन अच्छे कार्य करने वाले प्रधानों को पहचान दिलाने के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों को भी प्रेरित करते हैं।
‘सच सीजन 4: गर्व का पर्व’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायतों के बेहतरीन कार्यों को मंच दिया गया। अमर उजाला की इस पहल को सराहते हुए उन्होंने कहा कि यह मंच जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले प्रतिनिधियों को सामने लाने का काम कर रहा है।
कार्यक्रम में मुथूट फाइनेंस सहित अन्य संस्थाओं का सहयोग रहा। पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ‘स्वस्थ भारत’ अभियान के तहत सैवलॉन स्वास्थ्य सहयोगी के रूप में जुड़ा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।