{"_id":"6a79b1a54fb1e185f30108c1","slug":"video-video-thasa-ghata-ka-bjal-katata-sa-bhaugdhaka-gasasa-aathha-rata-saugdhaka-para-utara-lga-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दस घंटे की बिजली कटौती से भड़का गुस्सा, आधी रात सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दस घंटे की बिजली कटौती से भड़का गुस्सा, आधी रात सड़क पर उतरे लोग
गर्मी और उमस से बेहाल शहरवासियों का बिजली कटौती को लेकर गुस्सा रविवार देर रात सड़क पर फूट पड़ा। सरस्वती नगर इलाके में करीब दस घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से परेशान लोग रात करीब 12 बजे बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंच गए और बहराइच-लखनऊ मार्ग जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। अचानक सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया।
बिजली कटौती से परेशान लोगों का कहना था कि उमस भरी गर्मी में लगातार कई घंटे बिजली नहीं मिलने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। शिकायतों के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। इससे लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन्हें रात में सड़क पर उतरकर विरोध करना पड़ा।
जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने का भरोसा दिलाया। समझाने-बुझाने के बाद करीब आधे घंटे में लोगों ने जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।