Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
Video: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विकास और वैश्विक अवसरों पर हुई चर्चा
{"_id":"6a2a6d0b3d6bc414730b4103","slug":"video-video-vakasata-bharata-sakalpa-samamalna-ma-shamal-hae-katharaya-matara-payashha-gayal-vakasa-oura-vashavaka-avasara-para-haii-caraca-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विकास और वैश्विक अवसरों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विकास और वैश्विक अवसरों पर हुई चर्चा
उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित सहकारिता भवन में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की ओर से विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए।
सम्मेलन के दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों का विस्तार हुआ है। उन्होंने 38 देशों के साथ 16 मुक्त व्यापार समझौतों (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) की दिशा में हुए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारतीय युवाओं और उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर मिलेंगे।
अपने संबोधन में नीरज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को राष्ट्र निर्माण का मिशन बताया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि देश में लगभग 8 लाख किलोमीटर पक्की सड़कों का निर्माण हुआ है, जिनमें से करीब 4 लाख किलोमीटर सड़कें पिछले 12 वर्षों में बनाई गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।