बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Pain written on hands and legs with mehndi, then drank poison: woman dies during treatment;

Chhindwara: जहरीला पदार्थ पीने से पहले मेहंदी से लिखे संदेश, विवाहिता की मौत के बाद पुलिस जांच तेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 09:10 PM IST
Pain written on hands and legs with mehndi, then drank poison: woman dies during treatment;

छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के चन्हियाखुर्द गांव में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। 32 वर्षीय विवाहिता प्रीति वर्मा ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पीने से पहले अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी से संदेश लिखे थे। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की शनिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। अब पुलिस हाथ-पैरों पर लिखे संदेशों की फोटो और वीडियोग्राफी कराकर उन्हें जांच के महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर रही है।

जानकारी के अनुसार, चन्हियाखुर्द निवासी प्रीति वर्मा ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ पी लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले हाथों और पैरों पर मेहंदी से कई संदेश लिखे थे। इन संदेशों में कथित रूप से पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने शरीर पर लिखे प्रत्येक शब्द की फोटो और वीडियोग्राफी कराकर उन्हें सुरक्षित कर लिया है। जांच अधिकारी इन संदेशों का परीक्षण करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर इन्हें फोरेंसिक जांच एवं कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा भी बनाया जाएगा।

पढ़ें:  बांसवाड़ा में 4 प्रसूताओं की मौत की जयपुर से होगी हाईलेवल जांच, अस्पताल पहुंची विशेषज्ञों की टीम

डाइंग डिक्लेरेशन दर्ज नहीं हो सका
चौरई थाना प्रभारी मोहन मर्सकोले ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के समय महिला की हालत बेहद गंभीर थी। चिकित्सकों ने उन्हें बयान देने की स्थिति में नहीं माना, इसलिए उनका मृत्यु पूर्व कथन (डाइंग डिक्लेरेशन) दर्ज नहीं किया जा सका। ऐसे में शरीर पर लिखे संदेश, परिजनों के बयान और अन्य परिस्थितिजन्य साक्ष्य जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

13 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार, प्रीति की शादी वर्ष 2013 में लखन वर्मा से हुई थी। उनकी 10 वर्षीय बेटी है, जबकि बड़ा बेटा बीमारी के कारण पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस मायके और ससुराल पक्ष के अलावा पड़ोसियों व अन्य लोगों के बयान दर्ज कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला किन परिस्थितियों से गुजर रही थी।

साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल दस्तावेज, हाथ-पैरों पर लिखे संदेश, मोबाइल फोन, परिजनों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा प्रताड़ना या आत्महत्या के लिए उकसाने के पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं, तो संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर सुसाइड नोट कागज पर लिखे जाते हैं, लेकिन इस मामले में शरीर पर मेहंदी से लिखे गए कथित संदेशों ने जांच को अलग दिशा दे दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: महीने पहले बनी सड़क, पहली बारिश में ही हो गई बर्बाद, 15 हजार की आबादी का शहर से संपर्क टूटा

12 Jul 2026

VIDEO: बदायूं में वाहन ने किसान को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

12 Jul 2026

VIDEO: जीपीओ में रविवार को भी हुआ आधार कार्ड में संशोधन

12 Jul 2026

VIDEO: एक महीने में तीन बार खराब हुई गाड़ी... पेट्रोल में एथेनॉल होने की वजह से हो रही मुश्किल

12 Jul 2026

VIDEO: राम मंदिर में चढ़ाये गए 200 ईंट पर जवाब मांगने पर डॉ. राजू मनवानी के विरोध में उतरे सिन्धी समाज के लोग

12 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: टिम्बर एसोसिएशन ने 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण किया

12 Jul 2026

VIDEO: नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को लेकर आए, मामले का हुआ खुलासा, ब्रेनवॉश करने का आरोप

12 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बनाएं जन-जन का अभियान बोले, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह

12 Jul 2026

Shimla Shooting Championship: इंदिरा गांधी खेल परिसर में चौथे दिन भी निशानेबाजों का दम, 1000 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग

12 Jul 2026

टोहाना: कल्पना चावला पार्क में मिली लाश के बाद हरकत में आया सिंचाई विभाग, झील की सफाई शुरू, सुरक्षा के लिए 6 चौकीदार तैनात

12 Jul 2026

अलीगढ़ में वृक्षारोपण महायज्ञ शुरू, महापौर-नगर आयुक्त ने लगाए पेड़

12 Jul 2026

Shahjahanpur: स्कूली बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, नोडल अधिकारी ने बढ़ाया हौसला

12 Jul 2026

नारनौल की बेटी हॉकी वाली सरपंच नीरू यादव ने ब्रिक्स बैठक में रखा भारत का ग्रामीण विकास मॉडल

MP News: MBBS में एडमिशन दिलाने के नाम पर 4.25 लाख की ठगी, पश्चिम बंगाल से मास्टरमाइंड गिरफ्तार

12 Jul 2026

Shimla: अंडर-17 और अंडर-19 जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 150 प्रतिभागी मैदान में

12 Jul 2026

Una Rain: साधा दा चो में बारिश से तबाही, नाले का पानी घरों में घुसा; ग्रामीणों ने मांगा स्थायी समाधान

12 Jul 2026

Bihar: 213 करोड़ से बना Sikandarpur लेक फ्रंट जनता को समर्पित | Samrat Choudhary | Muzaffarpur

12 Jul 2026

अमृतसर: राम मंदिर मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच: कुलदीप राठौड़, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

12 Jul 2026

गुरुहरसहाए में नहरी पानी की चोरी रोकने पर विभाग के मुलाजिम से मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Shimla News: बीसीएस स्थित इस्कॉन मंदिर में 250 किलो आमों से सजा गर्भगृह, मैंगो फेस्टिवल में उमड़े श्रद्धालु

12 Jul 2026

VIDEO: अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की ओर से सेमिनार का आयोजन, रिटायर्ड हाई कोर्ट न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार ने किया संबोधित

12 Jul 2026

सकलडीहा ब्लॉक रोड पर बिजली के पोल शिफ्टिंग शुरू, सड़क चौड़ीकरण कार्य ने पकड़ी रफ्तार; VIDEO

12 Jul 2026

लटके बिजली तार की चपेट में आकर किसान झुलसा, भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

12 Jul 2026

हांसी: हैप्पी कार्ड वितरण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी, 96,932 नए हैप्पी कार्ड में से विभाग की ओर से करीब 77,721 आवेदकों को कार्ड दिए

12 Jul 2026

VIDEO: स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने डिप्टी स्टेशन अधीक्षक को पीटा, घसीटते हुए ले गए थाने; हंगामा

12 Jul 2026

Shahjahanpur News: वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, वित्त मंत्री और सांसद ने लगाए पौधे

12 Jul 2026

रामगढ़ ताल की जेट्टी के पिलर में दरार, बांधी गई रस्सी

12 Jul 2026

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में मछली चोरी की रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

राजनांदगांव: कोरकोट्टी नक्सली हमले में शहीद हुए एसपी सहित 29 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

12 Jul 2026

VIDEO: लखनऊ के इको गार्डेन पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्रों का प्रदर्शन

12 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed