{"_id":"69bd215a9379dd49fa0c147b","slug":"video-aadhaar-card-will-be-mandatory-for-treatment-at-sn-medical-college-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल में बदल गए नियम, अब पर्च बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी; जानें कैसे होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल में बदल गए नियम, अब पर्च बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी; जानें कैसे होगा पंजीकरण
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनाने के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है। आधार कार्ड से पर्चा बनने के साथ मरीज का स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) पर पंजीकरण किया जाएगा। इससे मरीज के चिकित्सकीय रिकॉर्ड ऑनलाइन हो सकेंगे। इससे मरीजाें को पर्चे के लिए लाइन में भी नहीं लगना पड़ेगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में औसतन रोजाना तीन हजार मरीज आ रहे हैं। मरीज अपना आधार कार्ड या फिर आधार संख्या साथ लेकर आएं। इससे पर्चा बनने के साथ मरीज का पंजीकरण आभा पर कर दिया जाएगा। इससे उन्हें इलाज में सुविधा होगी। पर्चे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बार-बार जांच कराने की भी जरूरत नहीं होगी। पोर्टल पर मरीज से संबंधित सभी जांच रिपोर्ट और इलाज का पर्चा ऑनलाइन होगा, जिससे किसी भी राज्य में कोई भी चिकित्सक ऑनलाइन रिकार्ड देख सकेंगे। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आभा कार्ड 14 अंकों की विशेष डिजिटल स्वास्थ्य आईडी है। ये आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड, पर्चा, जांच रिपोर्ट समेत अन्य चिकित्सकीय रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट कर दिए जाएंगे, इससे उसके चिकित्सकीय रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे। आईडी नंबर से मरीज पूरे देश में कहीं भी दिखा सकता है। अगर उसके पास चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट, पर्चा गुम हो गए हैं, तो भी आईडी नंबर पर वह सभी जांच कंप्यूटर पर होंगी। इससे मरीज को पर्चा, जांच बार-बार बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इलाज में भी सुविधा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।