Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Agra roared again with Tejo Mahalaya; chants of Shiva's praise resonated with Aarti and Ganga water in Mehtab Bagh.
{"_id":"6a82bbf570736daaa1084fa5","slug":"video-agra-roared-again-with-tejo-mahalaya-chants-of-shivas-praise-resonated-with-aarti-and-ganga-water-in-mehtab-bagh-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेजो महालय को लेकर फिर गरजा आगरा, मेहताब बाग में आरती-गंगाजल से गूंजा शिव का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेजो महालय को लेकर फिर गरजा आगरा, मेहताब बाग में आरती-गंगाजल से गूंजा शिव का जयघोष
आगरा। ताजमहल को तेजो महालय मानने के दावे को लेकर श्रावण के तीसरे सोमवार को एक बार फिर माहौल गरमा गया। अखिल भारत हिंदू महासभा से जुड़े अज्जू चौहान, मनीष पंडित, हर्ष पंडित और नंदू भाई ने मेहताब बाग में धार्मिक कार्यक्रम किया। इस दौरान अज्जू चौहान ने आरती उतारी और मनीष पंडित ने गंगाजल अर्पित किया। शिव चालीसा पाठ और भगवा ध्वज के साथ तेजो महालय के दावे को लेकर आवाज बुलंद की गई।
श्रावण के प्रथम सोमवार को कांवड़ लेकर ताजमहल की ओर जल चढ़ाने के प्रयास के बाद आज के कार्यक्रम ने इस मुद्दे को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। समर्थकों का कहना है कि तेजो महालय से जुड़े सवालों का जवाब अब इतिहास और प्रमाणों के आधार पर दिया जाना चाहिए।
अज्जू चौहान का बयान
“हमारी आस्था स्पष्ट है। तेजो महालय को लेकर जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब दबाव से नहीं बल्कि इतिहास और प्रमाणों से दिया जाना चाहिए। आज की आरती और गंगाजल अर्पण हमारी शांतिपूर्ण धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति है।”
मीरा राठौर, जिला अध्यक्ष का बयान
“प्रथम सोमवार को कांवड़ के साथ ताजमहल की ओर जल चढ़ाने का प्रयास हमारी आस्था की आवाज थी और आज श्रावण के तीसरे सोमवार को मेहताब बाग में आरती व गंगाजल अर्पण उसी क्रम की अगली कड़ी है। हमें रोकने से सवाल खत्म नहीं होंगे। तेजो महालय से जुड़े ऐतिहासिक दावों की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने रखी जानी चाहिए। हम इस मुद्दे से पीछे हटने वाले नहीं हैं।”
मनीष पंडित, हर्ष पंडित और नंदू भाई का संयुक्त बयान
“तेजो महालय का मुद्दा अब दबने वाला नहीं है। आज आरती और गंगाजल अर्पण के जरिए हमने अपनी आस्था की आवाज बुलंद कर दी है। सवालों से भागने के बजाय इतिहास के प्रमाण सामने रखे जाएं—हम अपनी आवाज और तेज करेंगे।”
तेजो महालय का मुद्दा फिर गरमाया
प्रथम सोमवार की कांवड़ से लेकर आज के धार्मिक कार्यक्रम तक, तेजो महालय का मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि इस अभियान का अगला कदम क्या होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।