{"_id":"6a60c133fb79e68158048104","slug":"video-agra-sakshi-yadav-will-now-showcase-her-prowess-with-delhi-hops-club-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा की साक्षी यादव अब दिल्ली के हॉप्स क्लब से दिखाएंगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा की साक्षी यादव अब दिल्ली के हॉप्स क्लब से दिखाएंगी दम
आगरा की उभरती फुटबाल खिलाड़ी साक्षी यादव का चयन अंडर-17 इंडियन महिला यूथ लीग के लिए दिल्ली के हॉप्स क्लब में हुआ है। आगरा रीजन फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने बताया कि साक्षी अब प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हॉप्स क्लब का प्रतिनिधित्व करेंगी। हाल ही में हॉप्स क्लब ने इंडियन महिला लीग-द्वितीय का खिताब अपने नाम किया है। टीम के मुख्य प्रशिक्षक रवि कुमार पूनिया हैं। साक्षी यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश की ओर से तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2023-24 में बेलगाम (कर्नाटक), वर्ष 2024-25 में कर्नाटक व नागालैंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। नागालैंड में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने रजत पदक भी जीता था। साक्षी यादव आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा हैं। उनके चयन पर उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरी सिंह यादव, आदित्य चौहान, राष्ट्रीय खिलाड़ी अक्षय सिंह, मनोहर सिंह चाहर, योगेश वर्मा, अर्चना कुमारी, उर्वशी सिकरवार, यशोदा, रजनी कुमारी, श्रुति जादौन ने साक्षी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।