{"_id":"695b81cb9ecc92b69100d392","slug":"video-ai-is-having-an-impact-on-children-mental-abilities-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एआई से पढ़ा...कुछ घंटों में गए भूल, तनाव में आ रहे छात्र; चिकित्सकों ने दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एआई से पढ़ा...कुछ घंटों में गए भूल, तनाव में आ रहे छात्र; चिकित्सकों ने दी ये सलाह
गणित के सवाल, भौतिक-रसायन के समीकरण या रीजनिंग। पहली बार में हल नहीं कर सके तो झट से आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली और सवाल सॉल्व। कुछ घंटों बाद दोबारा हल करने बैठे तो फिर वही हाल। एआई पर निर्भर होकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी ऐसी स्थिति से जूझ रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने से तनाव में आए छात्र-छात्राएं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से परामर्श लेने पहुंच रहे हैं। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश राठौर ने बताया कि याददाश्त के लिए मस्तिष्क में कई न्यूरोट्रांसमीटर हैं। इनमें एसिटाइलकोलाइन हार्मोंस सीखने, याददाश्त, ध्यान और मांसपेशियां को नियंत्रित करता है। डोपामाइन अच्छा महसूस कराने वाला और प्रेरक, एकाग्रता और याददाश्त को मजबूत करता है। स्वयं किसी सवाल को हल करने पर हार्माेंस तेजी से सक्रिय होते हैं। इससे दिमाग में लंबे समय तक स्मरण रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।