सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Balcony of House Under Construction Collapses in Agra

VIDEO: आगरा में निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहा, तीन मजदूरों की माैत; परिजन ने किया हंगामा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 04:05 PM IST
Balcony of House Under Construction Collapses in Agra
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेज-वन सी ब्लॉक में शनिवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा गर्डर सहित ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। एक की मौके पर जबकि दो की इलाज के दौरान सांसें थमीं। सूचना पर पहुंचे मजदूरों के परिजन ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मकान स्वामी को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रांसयमुना कॉलोनी, फेज-1 सी ब्लॉक निवासी रवि प्रताप एक फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने चार महीने पहले गिरीश राघव से यह मकान खरीदा था। पिछले दो महीने से मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। पूर्व में एक मिस्त्री की हादसे में मौत के बाद काम रोक दिया गया था। रवि की पत्नी साधना सिंह ने बताया कि मिस्त्री मुन्नालाल को 175 रुपये प्रति फीट के हिसाब से निर्माण का ठेका दिया गया था। एक सप्ताह पहले ही उसने काम शुरू करवाया था। शनिवार शाम करीब चार बजे मिस्त्री मुन्नालाल, एत्मादपुर के धौर्रा निवासी रंजीत और प्रकाश नगर निवासी जगदीश दूसरी मंजिल पर बनी दीवार के सहारे गर्डर लगाकर छज्जा बनाने के लिए पटाव कर रहे थे। नीचे खड़े होकर अजीत और मुकेश निर्देश दे रहे थे। काम के दौरान मुन्नालाल, रंजीत और जगदीश नवनिर्मित छज्जे की ओर चले गए। अधिक वजन के कारण छज्जा एक तरफ झुका और गर्डर सहित ढह गया। हादसे में रंजीत (35) की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने पुलिस की मदद से घायल मुन्नालाल (55) और जगदीश (55) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से एसएन इमरजेंसी ले जाया गया। उपचार के दौरान पहले मुन्नालाल फिर जगदीश की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जल्दी काम का दबाव बनाने और सुरक्षा उपकरण का इंतजाम नहीं करने का आरोप लगाने लगे। मौके पर मौजूद एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय और एसीएम द्वितीय विनोद कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और लोगों को शांत कराया। मृतक रंजीत के भाई अजीत ने मकान मालिक रवि प्रताप के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: चलती कार से खिड़की से बाहर निकलकर बीयर पीते युवकों का वीडियो वायरल, खुले में फेंका कैन

03 May 2026

लखनऊ: मशीनों से शिफ्ट की गई इमारत, इस तकनीकी से हुआ संभव; आया इतना खर्च

03 May 2026

Mandi: लडभड़ोल तहसील में बेमौसमी बारिश बनी आफत, गंदम की फसलें बर्बाद

03 May 2026

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज; चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में तेज आंधी के साथ बरसे बदरा

03 May 2026

मोगा में टिपर और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद लगी आग, मोटर साइकिल सवार युवक की जलकर मौत

03 May 2026
विज्ञापन

Una: तेज हवाओं से उड़ी तिरपाल, खेतों में भीगी तूड़ी; गेहूं की खड़ी फसल पर भी खतरा

03 May 2026

VIDEO: देहरादून में आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि

03 May 2026
विज्ञापन

Barmer News: सनवाड़ा में प्रार्थना के बाद 16 बच्चों की तबियत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप, जांच जारी

03 May 2026

औरैया: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल; बुजुर्ग से लूट करने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे, बाइक और तमंचे बरामद

03 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों की हत्या, चाचा बोले- पिता नियाज ने चार साल पहले की थी दूसरी शादी, नहीं थी अनबन

03 May 2026

अंबेडकर नगर: चार बच्चों की हत्यारोपी मां गासिया खातून का नहीं लगा सुराग, परिजन बोले कोई और भी शामिल

03 May 2026

Video: सोलन में तेज अंधड़ व तूफान के साथ बारिश शुरू

03 May 2026

झज्जर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी पर पलटा बजरी से भरा कंटेनर

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, मांगों को लेकर बढ़ा दबाव

अंबाला में 40 किमी की रफ्तार से चली हवाएं

03 May 2026

यमुनानगर में धूल के गुबार से दिन में हुआ 'रात' का अहसास

03 May 2026

गरनाला के गुरप्रीत को गोली लगने से मौत का मामला, ऊर्जा मंत्री विज ने SP को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

03 May 2026

पति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों को जहर दे उतारा मौत के घाट, खुद की नस काटकर आत्महत्या का किया प्रयास

03 May 2026

श्री महाकाल की भस्म आरती: चंद्रमा और बेलपत्र श्रृंगार बना आकर्षण का केंद्र, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

03 May 2026

VIDEO: तेज रफ्तार डीसीएम के टक्कर दो गुमटी व तीन साइकिल क्षतिग्रस्त, तीन घायल

03 May 2026

हरिद्वार कुंभ: मेलाधिकारी सोनिका ने लिया संपर्क मार्गों का जायजा

03 May 2026

'टिहरी डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान में फंसे 30 लोग, SDRF ने सुरक्षित निकाला

03 May 2026

Meerut: जागृति विहार में युवक ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद, परिवार में मचा कोहराम

03 May 2026

Shamli: प्रेम प्रसंग में की गई आशु की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

02 May 2026

Baghpat: पुलिस चौकी में युवक की मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा, लगाया जाम

02 May 2026

उत्तर प्रदेश कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, ललित श्यामदासानी बने अध्यक्ष

02 May 2026

लैंडफ्राड समिति की बैठक, गढ़वाल मंडल आयुक्त के सामने आए 104 मामले

02 May 2026

बोर्ड बैठक में फिर हंगामा, नगर निगम की करोड़ों रुपए की जमीनों पर कब्जे का मामला

02 May 2026

VIDEO: 'प्रदेश में 2027 में हो जाएगा सत्ता परिवर्तन', मैनपुरी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

02 May 2026

VIDEO: मैनपुरी में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे किसान, डीएम ने दिया समाधान का भरोसा

02 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed