{"_id":"69afdab622c8a76bd108b2aa","slug":"video-bsp-councillors-paste-memorandum-at-mayors-office-warn-of-protest-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बसपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर चस्पा किया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बसपा पार्षदों ने महापौर कार्यालय पर चस्पा किया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
आगरा। नगर निगम में सदन की बैठकें समय पर न होने और विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पार्षद दल ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पार्षद दल ने महापौर कार्यालय के गेट पर ज्ञापन चस्पा कर चेतावनी दी है, कि यदि जल्द ही सदन की बैठक बुलाकर जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं की गई, तो बसपा पार्षद दल आंदोलन करने को बाध्य होगा। पार्षदों का आरोप है कि नगर निगम अधिनियम के अनुसार साल में 6 सदन और 12 कार्यकारिणी की बैठकें अनिवार्य हैं, लेकिन आगरा नगर निगम में इनका पालन नहीं हो रहा है। बार-बार सदन की तारीख तय करके बैठक स्थगित करने से नगर निगम की छवि धूमिल हो रही है। मानसून से पहले नालों की सफाई और जलभराव की समस्या पर चर्चा करने के लिए तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।