{"_id":"69de2874d64c86300d0518b9","slug":"video-crowds-throng-to-obtain-fitness-certificates-for-amarnath-yatra-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्साह, जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़; जानें कैसे बनेगा फिटनेस प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्साह, जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़; जानें कैसे बनेगा फिटनेस प्रमाणपत्र
आगरा के जिला अस्पताल में अमरनाथ यात्रा के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने पहुंच रहे लोगों को दो से तीन घंटे लाइन में लगकर जांच करानी पड़ रही है। डॉक्टरों के अलग-अलग मंजिल पर होने और बैठने की व्यवस्था न होने से बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। सोमवार को लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। जिला अस्पताल में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रोजाना 400-450 महिला-पुरुष आ रहे हैं। इनको ईएनटी, फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराने के बाद खून की भी जांच करानी होती है। इस प्रक्रिया में दो से तीन घंटे लग जाते हैं। इसके बाद रिपोर्ट को कमरा नंबर-303 में जमा करना होता है। वहां लंबी लाइन लगने के साथ ही बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। भीड़ के कारण सोमवार को धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने शांत कराया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पर्चा बनवाने के लिए अलग काउंटर भी कर दिया है। बैठने की व्यवस्था भी जल्द करा दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।