{"_id":"695b81d3ebc8676c710ea279","slug":"video-doctor-was-made-aware-of-symptoms-of-heart-attack-2026-01-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीने का दर्द कंधों तक जाए...तो न करें नजरअंदाज, चिकित्सक बोले- तत्काल कराएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीने का दर्द कंधों तक जाए...तो न करें नजरअंदाज, चिकित्सक बोले- तत्काल कराएं जांच
ठंड बढ़ने पर हार्टअटैक का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में डॉक्टर लोगों को ठंड से बचने के साथ लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। हृदय रोग विशेषज्ञों का कहना है कि सीने का दर्द कंधों तक जाए और अचानक तेज पसीना, बेचैनी, सीने में भारीपन हो तो ये हार्टअटैक का लक्षण है। तत्काल विशेषज्ञ को दिखाकर जांच कराएं। इसकी अनदेखी भारी पड़ सकती है। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रोजाना 15-20 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसमें युवाओं की संख्या करीब 25-30 फीसदी है। ओपीडी में भी ढाई गुना तक मरीज बढ़ गए हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ नागर ने बताया कि इमरजेंसी में हार्टअटैक के आने वाले मरीजों में 30 फीसदी की उम्र 35 साल से कम है। इनमें धूम्रपान-एल्कोहल की अधिकता और आधी-अधूरी नींद लेने वाले मरीज अधिक हैं। उच्च रक्तचाप और मधुमेह की दवाएं बंद करने और तला हुआ भोजन बढ़ने से भी ये परेशानी बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।