{"_id":"6a771e46badf2414fe0ab7db","slug":"video-every-third-sample-of-food-product-fails-in-food-department-test-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आटे में कीड़े, दूध-घी और पनीर भी नकली...जांच में हर तीसरा नमूना फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आटे में कीड़े, दूध-घी और पनीर भी नकली...जांच में हर तीसरा नमूना फेल
अब घी, दूध और पनीर का सेवन सेहतमंद नहीं, बीमार बना रहा है। ऐसा हम नहीं खाद्य विभाग के आंकड़े कह रहे हैं। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट चाैंकाने वाली है। खाद्य विभाग की जांच में हर तीसरा नमूना नकली या मिलावटी मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, शहर से देहात तक विभिन्न सामग्री के 1,501 नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसमें 1352 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 497 नमूने (36.76 फीसदी) फेल मिले। यहां तक कि गेहूं के आटे में कीड़े पाए गए। ऐसे में लोग भी चिंतित हैं कि खुद और बच्चों को आखिरकार क्या खिलाएं-पिलाएं। खाद्य विभाग ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। फेल हुए 497 नमूनों में 356 मिलावटी और घटिया पाए गए। 89 नकली और 52 मिथ्या छाप और नियमों की अनदेखी वाले थे। आटे के 59 नमूनों की रिपोर्ट मिली जिसमें 12 में घटिया और घुने हुए गेहूं का इस्तेमाल हुआ था। तीन नमूनों में जिंदा और मरे हुए कीड़ों की पुष्टि हुई। दूध के 168 नमूनों में से 114 में पानी और 11 में सिंथेटिक दूध मिला। घी के 29 नमूनों की जांच में सात में मिलावट और आठ में नकली घी मिला। पनीर के 53 नमूने घटिया और 34 नकली मिले। खोआ की 58 नमूनों की जांच में 31 की गुणवत्ता खराब और 10 नमूनों में मिलावट मिली जो खाने योग्य नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।