{"_id":"683d65b873489069d20d4f1e","slug":"video-father-along-with-his-son-in-law-murdered-his-daughter-2025-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दामाद के साथ मिलकर अपनी ही बेटी का कर दिया कत्ल, इस वजह से हैवान बन गया पिता; देवर ने भी दिया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दामाद के साथ मिलकर अपनी ही बेटी का कर दिया कत्ल, इस वजह से हैवान बन गया पिता; देवर ने भी दिया साथ
राजस्थान के सीमावर्ती गांव नवाब बसई में पिता, पति और देवर ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात के शव को बाइक से खेरागढ़ के गांव भोपुर के समीप फेंक दिया था। मृतका की बड़ी बहन ने पिता, मृतका के पति और देवर के खिलाफ थाना कोलारी, धौलपुर में केस दर्ज कराया है।
गांव भोपुर के समीप शनिवार की सुबह सड़क किनारे करीब 25 वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव मिला था। जिसकी शिनाख्त उसके पिता कोमल सिंह निवासी नवाब बसई ने खेरागढ़ थाने पहुंचकर बेटी सुनीता निवासी सालेहनगर, बरबर के रूप में की थी। खेरागढ़ पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में लगी थी। तभी शनिवार की रात करीब 11 बजे मृतका की बहन पूजा ने थाना कोलारी पहुंचकर अपने पिता कोमल सिंह, सुनीता के पति पवन और देवर जल सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।