{"_id":"69d23ce22ee34c744f06e283","slug":"video-female-colleague-behaved-inappropriately-with-teacher-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर बुलाकर शिक्षिका के साथ महिला सहकर्मी ने किया ऐसा कांड, बेडरूम में खुली आंख; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर बुलाकर शिक्षिका के साथ महिला सहकर्मी ने किया ऐसा कांड, बेडरूम में खुली आंख; जानें पूरा मामला
आगरा के थाना न्यू आगरा में एक सरकारी शिक्षिका ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिक्षिका के अनुसार उसके साथ प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली शिक्षिका ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर अपने परिचित शिक्षक से दुष्कर्म कराया और उसके अश्लील फोटो खींच लिए। ब्लैकमेल कर कई बार रुपये लिए और शिक्षक फोटो वायरल करने की धमकी देकर शोषण करता रहा। विरोध करने पर परिजन को फोटो भेज दिए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। न्यू आगरा क्षेत्र की महिला ने बताया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। पहले उनकी तैनाती सीतापुर जिले में थी। पति की असमय मृत्यु के बाद परिजन के कहने पर आगरा स्थानांतरण करवा लिया। पहले वह वैन से पढ़ाने जाती थी। वैन में शिक्षिका सुजाता सोनी और अन्य भी जाते थे। 2019 में सुजाता कार ने कार ले ली और सभी कार से जाने लगे। 2022 में उन्होंने प्रतिकर अवकाश के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया था। उसका स्वीकृति पत्र सुजाता अपने घर आवास विकास ले गई। वह पत्र लेने उसके आवास पहुंची तो वहां सीतापुर के महौली तहसील के गांव कुतुबापुर निवासी संजीव रावत मिला। संजीव को वह पहले से जानती थीं क्योंकि वह भी शिक्षक है। इसके बाद सुजाता ने कोल्डड्रिंक पिलाई और वह बेहोश हो गईं। होश आया तो सुजाता के बेडरूम में थी। सुजाता ने अचानक तबियत खराब होने की जानकारी दी। उस समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया। एक सप्ताह बाद सुजाता ने संजीव के साथ आपत्तिजनक फोटो दिखाकर एक लाख रुपये मांगे। आरोपी आए दिन इसी तरह ब्लैकमेल कर रुपये लेते रहे। संजीव देर रात कॉल कर परेशान करता था। परिजन के समझाने पर उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।