{"_id":"69e4c294a7cb52c41c0db263","slug":"video-husband-sent-wife-objectionable-videos-to-his-girlfriend-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेडरूम में लगाए कैमरे, पत्नी की हर पल की रिकॉर्डिंग, फिर प्रेमिका से कराया ऐसा काम; पार की बेशर्मी की हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेडरूम में लगाए कैमरे, पत्नी की हर पल की रिकॉर्डिंग, फिर प्रेमिका से कराया ऐसा काम; पार की बेशर्मी की हदें
शादी के बाद पति ने चोरी-छिपे बनाए गए पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो प्रेमिका को भेज दिए। इसका खुलासा तब हुआ जब मायके में रह रही विवाहिता को उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हरीपर्वत क्षेत्र की महिला की शादी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ 12 नवंबर, 2024 को हुई थी। महिला ने बताया कि वह और उसकी छोटी बहन दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थीं। आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुर खुद का 500 करोड़ का कारोबार बताकर दहेज में 10 करोड़ और देने की मांग करता था। पति मारपीट करता था और बागपत की रहने वाली तनिक्षा नाम की महिला से बात करता था। तनिक्षा गुरुग्राम में नौकरी करती है। आरोप लगाया कि 3 फरवरी, 2025 को ससुरालियों ने मारपीट कर बंधक बनाया था। पिता ने आकर पुलिस की मदद से उसे निकाला। तब से वह पिता के पास ही रह रही है। कुछ दिन पहले पता चला कि पति ने शादी के बाद चोरी से कमरे में कैमरा लगाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। उसे तनिक्षा को भेज दिया गया था। दबाव बनाने के लिए तनिक्षा उन वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।