{"_id":"69e4c24db4efb96c8f04e20f","slug":"video-in-laws-demand-car-from-woman-due-to-her-dark-complexion-2026-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रंग सांवला होने पर ससुरालियों का जुल्म, महिला को दिए ताने, करवाचाैथ पर किया ऐसा सलूक; रहम भी न आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रंग सांवला होने पर ससुरालियों का जुल्म, महिला को दिए ताने, करवाचाैथ पर किया ऐसा सलूक; रहम भी न आया
आगरा के सदर थाना क्षेत्र की महिला ने पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पिटाई और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि रंग सांवला होने पर उनसे एक लाख रुपये और कार की मांग की जा रही है। पीड़िता गुंजन ने बताया कि उनका विवाह 12 मई, 2025 को मुनेंद्र सिंह (निवासी इंदिरा नगर, लखनऊ) के साथ हुआ था। मुनेंद्र का यह दूसरा विवाह है। शादी में चार लाख रुपये नकद और छह लाख रुपये के सामान दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद पति, सास शकुंतला देवी, देवर अरविंद व यतेंद्र और ननद कुसुमलता, सुषमा व पूजा सांवला होने पर ताना मारते थे। इसके लिए अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये व कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित किया गया। महिला का आरोप है कि 24 अगस्त, 2025 को लखनऊ में गला दबाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। जेवर छीन लिए गए। करवाचौथ पर भी ऐसा ही हुआ। 13 अक्तूबर को पुलिस की मदद से परिजन ने उन्हें ससुराल से मुक्त कराया। इसके बाद से वह मायके में रह रही हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।