{"_id":"69de3524d51f039b7a0e472f","slug":"video-mystery-surrounding-death-of-transporter-in-agra-remains-unsolved-even-after-10-days-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रांसपोर्टर की मौत 10 दिन बाद भी राज, टक्कर मारने वाली कार नहीं हुई बरामद; GST अधिकारी पर साजिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रांसपोर्टर की मौत 10 दिन बाद भी राज, टक्कर मारने वाली कार नहीं हुई बरामद; GST अधिकारी पर साजिश का आरोप
आगरा के शाहगंज स्थित मल्ल का चबूतरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की मौत का राज 10 दिन बाद भी नहीं खुल सका है। पुलिस का दावा है कि दबिश दी जा रही है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी और कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी कॉल डिटेल और लोकेशन पता की जा रही है। इस मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। मेवाती गली, भोगीपुरा निवासी असगर अली का शव 4 अप्रैल को मल्ल का चबूतरा के पास सड़क पर मिला था। एक सीसीटीवी सामने आया था, जिसमें एक कार उनको टक्कर मारने के बाद चली जाती है। मृतक के बेटे डॉ. अजमन अली की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। परिजन ने घटना को हादसा नहीं, हत्या बताया। जीएसटी अधिकारी, उनके पति सहित अन्य की साजिश बताई थी। घटना को 10 दिन बीत चुके हैं लेकिन आरोपी चालक नहीं पकड़ा गया। जबकि पुलिस को पहले ही पता चल गया था कि कार जालौन के नंबर की है फिर भी कार बरामद नहीं की जा सकी है। परिजन का कहना है कि जीएसटी अधिकारी सहित अन्य लोग असगर अली को परेशान कर रहे थे। दो लोग मल्ल का चबूतरा स्थित गोदाम पर भी आए थे। पुलिस सभी की कॉल डिटेल और लोकेशन पता कर रही है। यह देखा जा रहा है कि प्राथमिकी में जिन लोगों पर हत्या की साजिश का शक जताया गया है, वे घटना के समय कहां पर थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हत्या के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। इन पर टीम कार्य कर रही है। कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है। उनको भी हिरासत में लेकर पूछताछ होगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।