{"_id":"69c0f6afb83c4ab73409d6c9","slug":"video-organizers-hold-meeting-regarding-two-day-ambedkar-fair-in-agra-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दो दिवसीय आंबेडकर मेले को लेकर कमेटी पदाधिकारियों ने की बैठक, तैयारियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दो दिवसीय आंबेडकर मेले को लेकर कमेटी पदाधिकारियों ने की बैठक, तैयारियों पर मंथन
आगरा के यमुनापार क्षेत्र के टेढ़ी बगिया तिराहे पर 55 वर्षों से आयोजित हो रहे दो दिवसीय आंबेडकर मेले को लेकर रविवार को किशन वाटिका में मेला कमेटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन को भव्य बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मेला कमेटी अध्यक्ष श्याम प्रकाश बौद्ध ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारा एकता को मजबूत करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करना है। मेले में सभी समाज और धर्मों के लोगों का साझा कार्यक्रम है, जिसमें हर वर्ग की भागीदारी रहती है। अब मेले को ऐतिहासिक पहचान मिल चुकी है। बैठक में मौजूद सदस्यों ने मेले को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान हर्ष रतन बोधी, बलबीर सिंह, श्याम सिंह, गंगाराम वर्मा, अजय पाल, रामपाल नेताजी, श्रीचंद, भूप सिंह, सतीश संगम, मुकेश बघेल,दिनेश उर्फ पप्पू, सतीश संगम, शिव राज सिंह, राजवीर दिबाकर, रोशन लाल भास्कर, पंडित हरि सिंह आचार्य आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।