{"_id":"6a11557e50f04eb38603f1e5","slug":"video-services-affected-due-to-strike-patients-problems-increased-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हड़ताल से सेवाएं प्रभावित, मरीजों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हड़ताल से सेवाएं प्रभावित, मरीजों की बढ़ी परेशानी
आगरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना दिया। इससे चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हुईं, मरीजों को परेशानी हुई।
जिले के सीएचसी-पीएचसी, लेडी लॉयल, जिला अस्पताल और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 4,500 संविदाकर्मी सेवारत हैं। इनको मार्च और अप्रैल का मानदेय नहीं मिला है। इसके विरोध में 21 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे टीकाकरण, प्रसव, ओपीडी समेत अन्य चिकित्सकीय कार्य प्रभावित हो गए हैं। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि मानदेय जारी होने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि शासन तक इनकी मांग पहुंचा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।