{"_id":"68cfd3bae1033095c8013eb2","slug":"video-sitting-in-the-wrong-way-can-cause-spinal-curvature-2025-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आड़े-तिरछे बैठने से लोगों की रीढ़ की हड्डी में आ रहा टेढ़ापन, ऐसे मिल सकती है दिक्कत से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आड़े-तिरछे बैठने से लोगों की रीढ़ की हड्डी में आ रहा टेढ़ापन, ऐसे मिल सकती है दिक्कत से निजात
स्पाइन सर्जन डॉक्टर देवाशीष शर्मा ने प्रतापपुरा स्थित अस्पताल में मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि आड़े तिरछे बैठने से लोगों में रीढ़ की हड्डी में टेढ़ापन, दर्द, गर्दन में दर्द, सूजन की परेशानी बढ़ रही है। इसमें सबसे ज्यादा युवा हैं, जो लंबे समय तक बैठकर कार्य करते हैं। नियमित योग करने और सही तरीके से बैठने से परेशानी से बचा जा सकता है। लापरवाही बरतने पर सर्जरी की जरूरत पड़ती है। इसमें इंडोस्कोपिक सर्जरी की सहायता से बिना चीरफाड़ और मरीज को बेहोश किए बिना ही सर्जरी की जा रही है। इसमें मरीज को रक्त चढ़ाने की जरूरत भी नहीं पड़ती और 24 घंटे में ही मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाता है। इस तकनीकी के बारे में अमेरिका के एक अस्पताल में भी ट्रेनिंग देकर के वहां के चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।