{"_id":"69b9960d2c7922b8990c8f37","slug":"video-youth-mega-fest-will-organized-by-iskcon-at-sur-sadan-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एआई के सही उपयोग पर युवाओं को दिशा देंगे अमोघ लीला, 11 अप्रैल को ‘आरम्भ 2.0’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एआई के सही उपयोग पर युवाओं को दिशा देंगे अमोघ लीला, 11 अप्रैल को ‘आरम्भ 2.0’
आगरा में आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को एआई के संतुलित और सही उपयोग की दिशा देने के उद्देश्य से इस्कॉन की ओर से सूरसदन में 11 अप्रैल को यूथ मेगा फेस्ट ‘आरम्भ 2.0’ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में इस्कॉन के अमोघ लीला प्रभु गीता के आधार पर एआई, सोल एंड फ्यूचर ऑफ ह्यूमंस विषय पर व्याख्यान देंगे, जिसमें 15 से 35 वर्ष तक के करीब दो हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है। श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) कमला नगर में मंगलवार को समारोह के आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने बताया कि पहले युवा अपनी समस्याओं का समाधान परिवार और वरिष्ठों से प्राप्त करते थे, जहां उन्हें भावनात्मक सहयोग के साथ परिस्थितियों के अनुरूप मार्गदर्शन मिलता था। वर्तमान में युवा एआई पर अधिक निर्भर हो गए हैं, जिससे उन्हें सामान्य समाधान मिलते हैं, जो कई बार हानिकारक साबित हो सकते हैं। तकनीक का उपयोग करना ठीक है, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर होना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि एचजी अमोघ लीला प्रभु गीता के आधार पर युवाओं को एआई के संतुलित उपयोग और जीवन मूल्यों के बारे में मार्गदर्शन देंगे। इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण करा सकते हैं। इस मौके पर नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय कुकरैजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजेश उपाध्याय, अदिति गौरांगी और शाश्वत नंदलाल दास आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।