{"_id":"69ae95de3536dc96cb08c42c","slug":"video-abdakaranagara-ma-gasa-saldara-ka-bugdhha-maga-kaii-ejasaya-ma-sataka-kama-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में गैस सिलिंडर की बढ़ी मांग, कई एजेंसियों में स्टॉक कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में गैस सिलिंडर की बढ़ी मांग, कई एजेंसियों में स्टॉक कम
यूपी के अंबेडकरनगर में सामान्य से अधिक मांग और एडवांस में एलपीजी सिलिंडर रिफिल कराने की आपाधापी के बीच कई एजेंसियों में स्टॉक कम होने लगा है। कई एजेंसियों ने स्टॉक न होने की सूचना चस्पा कर दी है और अगले एक दो दिनों में पुन: आपूर्ति होने की बात कही जा रही है। सोमवार को गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगी रहीं। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग और डिलीवरी का मेसेज न आने के चलते मैनुअल बुकिंग कराने एजेंसी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा रिफिल पाने के लिए दफ्तरों से लेकर गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। इस बीच डीएसओ शिवाकांत पांडेय ने अकबरपुर के बाबा गैस एजेंसी पहुंचकर लोगों से वार्ता की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसके अलावा आजाद गैस एजेंसी और भारत गैस एजेंसी कटेहरी का भी निरीक्षण कर लोगों को बताया कि जिले में 10 हजार सिलिंडर उपलब्ध है। उपभोक्ता बुकिंग कराने के बाद निर्धारित समय सीमा में डीएसी नंबर के साथ एजेंसी पहुंचे और सिलिंडर प्राप्त करें। बावजूद, इसके फिलहाल स्थिति यथावत बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।